दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में स्नातक प्रथम वर्ष बी.ए/ बी.एस.सी/ बी.कॉम में प्रवेश हेतु साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
प्रवेश साक्षात्कार 11 जुलाई 2025 से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा। छात्रों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं एक सेट छाया प्रति के साथ प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवेश समिति के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा।
विभिन्न वर्गों के लिए कटऑफ प्रतिशत निर्धारित किए गए है।सामान्य वर्ग के लिए विज्ञान वर्ग में 72.60% और कला वर्ग में 66.00% निर्धारित है वहीं सामान्य महिला वर्ग में विज्ञान वर्ग में 71.80% और कला वर्ग में 63.00% निर्धारित है ।अन्य पिछड़ा वर्ग में विज्ञान वर्ग में 68.00% और कला वर्ग में 58.20% निर्धारित है । अनुसूचित जाति वर्ग में विज्ञान वर्ग में 60.20% और कला वर्ग में 35.17% तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में विज्ञान वर्ग में 71.40% और कला वर्ग में 61.60% निर्धारित है ।अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में कला वर्ग में 60.20% और ईडब्लूएस वर्ग में कला वर्ग के लिए 44.80% निर्धारित है जबकि विज्ञान वर्ग में शून्य निर्धारित की गई है ।वाणिज्य और मैथ वर्ग के छात्र छात्राओं का भी प्रवेश नियमानुसार होगा ।
निर्धारित समय/तिथि के पश्चात अभ्यर्थी का अभ्यर्थन स्वतः ही समाप्त हो जाएगा।
जिनका रजिस्ट्रेशन समर्थ पोर्टल पर नहीं हुआ है, उनका प्रवेश संभव नहीं होगा।
प्रवेश सूची में नाम होने पर माँ विन्ध्यवासिनी के समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
कालेज के प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह