दुद्धी तहसील में राजस्व कमर्चारी की मौत पर शोक सभा आयोजित
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी तहसील में सोमवार को स्थानीय तहसील के लेखपाल कक्ष में राजस्व कमर्चारी अमीन अरुण कन्नौजिया की मौत पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की।
अमीन अरुण कन्नौजिया (50) दुद्धी तहसील के बभनी में तैनात थे। शनिवार को उनकी तबियत बिगड़ गई और उपचार के दौरान चोपन सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही राजस्व विभाग और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई ।
शोक सभा में तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक अखिलेश शुक्ला, लेखपाल संतोष यादव, महेंद्र यादव, मनोज ,प्रदीप कुमार और रामनाथ यादव सहित कई राजस्व कमर्चारी उपस्थित रहे। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह