पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने क्षेत्राधिकारी नकुड़ और प्रभारी निरीक्षक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिल्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए। वादी की तहरीर पर थाना नकुड़ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गहन जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़