सहारनपुर । जनपद सहारनपुर में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्त को उसके घर से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इन्तेखाब पुत्र लतीफ निवासी ग्राम कैलाशपुर, थाना गागलहेड़ी, हाल निवासी सड़क दूधली, थाना जनकपुरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जनकपुरी पर दर्ज मुकदमा संख्या 248/2015, धारा 452, 354(ए), 323, 506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी वाद संख्या 66/2016 में वारण्टी चल रहा था।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल रविन्द्र व कांस्टेबल रोहित सैन शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़