देवबंद क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई
जिसे ईलाज हेतु मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ ईलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गयी। दिनांक 07.07.2025 को मृतक की बहन की लिखित तहीर बाबत मृतक की पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके भाई को जहर देकर हत्या करने के संबंध में थाना देवबंद पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संंबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सागर जैन सहारनपुर द्वारा दी गयी बाईट। रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी