आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज एसएसपी मुजफ्फरनगर को जनसुनवाई तथा ईमेल के माध्यम से शिकायत भेज कर पुरकाजी थाना क्षेत्र के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ ढाबे पर हुई घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है. शिकायत के प्रति यूपी के डीजीपी सहित अन्य वरिष्ठ अफसर को भी भेजी गई है.
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से अब तक आए तथ्यों से प्रथमदृष्टया यह प्रमाणित हो गया है कि मौके पर कावड़ियों द्वारा तोड़फोड़ की गई और आपराधिक घटनाएं की गई.
इसके अलावा मुजफ्फरनगर के एसपी के बयान से भी यह बात साबित होती है किंतु उसके बाद भी अब तक मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया है, जो घोर आपत्तिजनक है
अमिताभ ठाकुर ने एसएसपी मुजफ्फरनगर से इन समस्त तथ्यों का संज्ञान लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़