नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग
मरहन्द गांव को मिला नया ट्रांसफार्मर, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के प्रयासों से लौटी बिजली
कटकमदाग/हजारीबाग: कटकमदाग प्रखंड के मरहन्द गांव में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को उस वक्त राहत मिली जब कांग्रेस पार्टी के सदर विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह नगर निगम प्रभारी मुन्ना सिंह के प्रयासों से मंगलवार को 63 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। गांव में बीते कई दिनों से ट्रांसफारमर जलने के कारण अंधेरा पसरा था और ग्रामीणों को बिजली की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुन्ना सिंह ने मामले में त्वरित पहल की। उन्होंने अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को आवश्यक निर्देश देते हुए बिजली विभाग से समन्वय स्थापित करवाया, जिसके बाद विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर आज नया ट्रांसफारमर उपलब्ध कराया गया। गांव में ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली की आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मुन्ना सिंह का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और जनहित के मुद्दों पर तत्परता से कार्य करते हैं। इस अवसर पर मुन्ना ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है। बिजली केवल सुविधा नहीं, बल्कि आज के समय में जीवन की आवश्यकता है। जनता जब भी आवाज़ देती है, मैं बिना किसी देरी के सेवा में हाज़िर हूं। मरहन्द के ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण गांव में फिर से उजाला लौटा है। ग्रामीणों को विश्वास है कि वे आगे भी क्षेत्र की समस्याओं को इसी तरह प्राथमिकता देते रहेंगे।
मुख्य रूप से उपस्थित अशोक महतो, सुनील साव , बालेश्वर महतो , महेंद्र महतो , राजेश महतो , पोखलाल महतो , देव दास , राजू महतो , पिंटू महतो , धानेश्वर महतो , सुनील कुमार , बबलू कुमार विक्की कुमार , विशाल कुमार, प्रदिप कुमार राजेन्द्र महतो इत्यादि लोग उपस्थित रहे।