खबर सहारनपुर की नकुड तहसील से
कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी मैजिक सड़क किनारे पलटी; बच्चे हुए घायल
जनपद सहारनपुर में शिक्षा तथा आरटीओ विभाग की लापरवाही से आए दिन स्कूली बच्चों की जान सांसत में फंसी रहती है। मगर विभाग की कुम्भकर्णी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है।
ताज़ा घटनाक्रम के मुताबिक नकुड़ क्षेत्र के ग्राम बाकर माजरा से अंबेहटा जा रही मानकों के विपरीत खटारा तथा क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चार बच्चों के घायल होने की सूचना है, सभी घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच व कार्यवाही में जुट गई है। घटना को लेकर परिजनों में रोष और दहशत का माहौल व्याप्त है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़