प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ :—
लगातार हो रही बारिश से कबीरधाम के ज्यादातर नदी नाले उफान पर हैं.
सकरी नदी में आई बाढ़
कबीरधाम: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं. सकरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. सकरी नदी के ऊपर बने पुल से करीब तीन फीट ऊपर अभी पानी बह रहा है. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सकरी नदी का हाल बारिश के बाद क्या है. सकरी नदी का जलस्तर बढ़ने से सरोधा के रास्ते से भोरमदेव जाने वाले भक्त जंगल में फंस गए हैं. जंगल से फंसे भक्त अगर दूसरे मार्ग से भोरमदेव रवाना होते हैं तो उनको करीब 30 किमी का ज्यादा मुश्किल सफर तय करना होगा.
सकरी नदी में आया बाढ़: दरअसल कबीरधाम जिले में पिछले एक सप्ताह से हल्की-हल्की बारिश हो रही है. जिसके चलते बुधवार को सकरी नदी का जलस्तर बढ़ गया. वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों के छोटे पुल से लगभग 3 से 4 फीट ऊपर तक बाढ़ का पानी बह रहा है. ऐसे में लोगों के लिए पुल पार करना खतरों भरा है.वहींं बाहर से आए हुए पर्यटक बाढ़ में फंस गए हैं. बाढ़ में फंसे ज्यादातर लोग भोरमदेव दर्शन के लिए जा रहे थे.
बाढ में फंसे श्रद्धालु: दरअसल भोरमदेव मंदिर दर्शन करने आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु कवर्धा से सरोधा डैम घूमकर मैकल पर्वत के नजारों का आंनद लेते भोरमदेव मंदिर पहुंचते हैं. ये रास्ता नदी पहाड़ और जंगल से घिरा हुआ है. लेकिन भोरमदेव से लगे ग्राम छपरी से संकरी नदी को पार करने वाली पुल में बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाता है. हर साल बाढ़ की स्थिति बन जाती है और मार्ग बंद हो जाता है. बाहर से आने वाले पर्यटक इससे अनजान होते हैं और बाढ़ में फंस जाते हैं.
सुरक्षा का नहीं कोई इंतजाम:— जिले में लगातार बारिश से ज्यादातर नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में लोग लापरवाही पूर्वक जान जोखिम में डाल कर नदी नाले पार करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. बावजूद इसके प्रशासन इन जगहों पर न सुरक्षा का कोई इंतजाम करता है न सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।