जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले काशी नाथ सिंह, परतावल को तहसील बनाने की मांग प्रमुख
परतावल, महराजगंज, 10 जुलाई 2025
319 विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशी नाथ सिंह ने 08 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास (5, कालिदास मार्ग) पर भेंट की। यह मुलाकात उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हुई, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रस्तुत किए।
काशी नाथ सिंह ने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निकासी, किसानों की समस्याएं, युवाओं के लिए रोजगार और निर्बाध विद्युत आपूर्ति जैसे अहम मसलों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने परतावल को तहसील का दर्जा देने तथा नगर पंचायत परतावल में आधारभूत विकास कार्यों को गति देने की विशेष मांग उठाई। साथ ही 21 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। साथ ही काशी नाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस भेंट को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
अविनाश सिंह (रिपोर्टर)/ रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8881010191 पर व्हाट्सएप करें।