प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) का अधिवेशन 23 अगस्त को मुंबई में, सभी पत्रकारों से सहभागिता की अपील
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। मुंबई
पत्रकारों के हक और हितों की बुलंद आवाज उठाने वाला संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) आगामी 23 अगस्त 2025 को मुंबई में एक भव्य अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है। इस अधिवेशन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. खालिद कैस जी एवं राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप जी मुंबई द्वारा किया जाएगा।
PCWJ लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और कल्याण के लिए संघर्ष करता आ रहा है। यह अधिवेशन पत्रकारों को एकजुट करने, संवाद स्थापित करने और संगठन की आगामी रणनीतियों पर मंथन करने का सशक्त मंच होगा।
इस अवसर पर बैतूल जिला अध्यक्ष इरशाद खान ने देश के सभी क्रांतिकारी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती हम सभी की भागीदारी से ही संभव है।
PCWJ का यह अधिवेशन न केवल एक संगठित पत्रकारिता की दिशा में कदम होगा, बल्कि इससे पत्रकार हितों की लड़ाई को नई ऊर्जा भी मिलेगी।
इरशाद खान, जिला अध्यक्ष PCWJ बैतूल