हरपुर महंत स्टेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर बना श्रद्धा का केंद्र
महराजगंज। 11 जुलाई 2025
घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर महंत स्टेट में स्थित प्राचीन शिव मंदिर आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बताया जाता है कि यह मंदिर मुगल कालीन है और इसकी ऐतिहासिकता आज भी लोगों को आकर्षित करती है।
मंदिर के पुजारी के अनुसार, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं, यही कारण है कि यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। सावन के पावन महीने में तो यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
मंदिर परिसर में भार्गव दास जी भी निवास करते हैं, जो श्रद्धालुओं की सेवा और मार्गदर्शन में सदैव तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों की मान्यता है कि यह शिव मंदिर क्षेत्र की शांति और समृद्धि का प्रतीक है।
रिपोर्टर: अविनाश सिंह