सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण संचालन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों, मुख्य चौराहों, बाजारों एवं कांवड़ मार्गों पर पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की यह मुस्तैदी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़