राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। पारधियों को अपराध की दुनिया से अलग कर उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए एक बार फिर कटनी पुलिस प्रयास करती हुई नजर आई। एसपी द्वारा गठित तीन टीमों ने पारधियों के डेरो पर पहुंचकर उनसे बातचीत की एवं रिकॉर्ड एकत्र किए। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ने मौजूद पारधियों को अपराध न करने की शपथ दिलाई।
आप को बता दें की कटनी जिले में अलग-अलग जगह पर रहने वाले पारधी समाज के लोग अधिकतर अपराध में संलिप्त रहते हैं। आए दिन किसी न किसी अपराध में इनकी संलिप्ता नजर आती है। इन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आज तीन टीमों को गठित कर जिले के अलग-अलग परिधियों के ठिकानों पर भेजा। जहां पर तीनों टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर जांच पड़ताल की और वहां का डाटा एकत्रित किया। इसके साथ ही परिधियों के बीच पहुंचकर सीएसपी नेहा पचीसिया ने परिधियों को अपराध नहीं करने की शपथ दिलाते हुए उन्हें सामान्य जीवन जीने की सलाह दी। अपराध की दुनिया से नाता तोड़कर सामान्य तौर पर जीवन यापन करने पारधियों को समझाते हुए सीएसपी श्रीमती पच्चीसिया ने उनसे खुल कर बात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं भी पूछी और सुखद जीवन यापन के लिए मार्ग भी सुझाए।।