वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने बागेश्वर व पातालेश्वर मंदिरों का किया निरीक्षण
सहारनपुर । श्रावण मास के प्रथम सोमवार के मौके पर सहारनपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर और थाना मंडी क्षेत्र स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मंदिर परिसरों में तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। श्रावण मास को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। मंदिरों के आसपास CCTV कैमरे, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़