दो बाइक की आपस में टक्कर, दो घायलों में एक रेफर
दुद्धी सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के महुअरिया जंगल पुल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की शाम 5 बजे की बताई गई है।
घायलों की पहचान राजू (25) पुत्र विनोद निवासी संगोबांध थाना बभनी और रामअवतार (35) पुत्र शिवशरण निवासी घाघरा थाना बभनी के रूप में हुई है। राजू महुअरिया से दुद्धी आ रहा था, जबकि रामअवतार दुद्धी से घाघरा जा रहा था।
दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया । राजू को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है जबकि रामअवतार को चेहरे और सिर में गंभीर चोटे आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह