नगर निगम परिसर में जापानी क्रॉसवेव तकनीक से बनने वाले रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार ने रिबन काटकर और नारियल फोड़कर किया। करीब 95 लाख की लागत से बनने वाला यह सिस्टम चार महीने में पूरा होगा। महापौर ने बताया कि निगम, कलक्ट्रेट और दिल्ली रोड स्थित तालाब पर भी इस तकनीक से वर्षा जल संचयन की योजना है। जलकल विभाग के जीएम पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि सभी भवनों की छतों और ग्राउंड वॉटर को फिल्ट्रेशन के जरिए रिचार्ज किया जाएगा। कार्यदायी संस्था अशवथ इंफ्रा टेक ने जलभराव की समस्या खत्म होने का दावा किया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़