दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के सागोबांध गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी वारिस बनकर वरासत कराए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित श्यामनारायण और लल्लू पुत्र जमुना निवासी चांगा ने आरोप लगाया है कि उनकी चाची रामदुलारी की मृत्यु के बाद फर्जी वारिस बनकर प्रदीप, शिव शंकर और मनोज पुत्र स्व. चरकू निवासी सागोबांध ने वरासत करा ली है।
पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने मां की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बनवाकर वरासत हेतु खतौनी निकलवाया, तो मृतक रामदुलारी का फर्जी वारिस बनकर प्रदीप, शिव शंकर और मनोज का नाम दर्ज पाया गया। जबकि मृतक रामदुलारी के विधिक वारिस श्यामनारायण और लल्लू ही हैं।
पीड़ित ने दुद्धी एसडीएम को पत्र लिखकर फर्जी वरासत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और असली व जायज वारिस का नाम दर्ज कराने की मांग की है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह