सहारनपुर
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षदों का काम करने वाले पार्षद दल ने सहारनपुर मंडल कमिश्नर रूपेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन जी का फूलों से स्वागत किया और माहे रमज़ान में सेहरी और इफ्तारी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति,नगर और 32 गांवो में विशेष सफाई/स्ट्रीट लाइट/पानी की सप्लाई/आनंद नगर मार्ग से ईदगाह मार्ग मरम्मत और रोज़े पर पहले भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था और रेंच के पुल से पुल कंबोह होकर रायवाला तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के पत्र सौंपे, अधिकारियों ने आश्वस्त किया होगा बढ़िया व्यवस्था!
पार्षदों के काम करने वाले पार्षद दल ने आज सहारनपुर मंडल कमिश्नर रूपेश कुमार जी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन जी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया पार्षद मंसूर बदर ने कमिश्नर साहब को बताया कि माहे रमज़ान चल रहा है विद्युत विभाग को निर्देशित कराने का कष्ट करवाए की सेहरी और इफ्तारी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले जिससे रोजेदारों को परेशानी ना हो साथ ही नगर और 32 गांवो में पानी/सफाई/स्ट्रीट लाइट/सीवरेज खुलवाने का इंतजाम हो जाए,ईदगाह, जामा मस्जिद मार्ग पर सफाई/मरम्मत हो,मिगलानी बिल्डिंग पुलिया से आनंद नगर पुलिया तक के मार्ग जो ईदगाह जाता है कि सड़क मरम्मत हो,पार्षद मंसूर बदर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि थाना कुतुबशेर/थाना मंडी/नगर कोतवाली क्षेत्रों में रोज़े से पहले काफी भीड़ रहती है वहां ट्रैफिक व्यवस्था हो जाए साथ ही रेंच के पुल से पुल कंबोह होकर रायवाला मार्ग जो बीच के नाले बनने से छोटा हो गया है पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था हो जाए जिससे भीड़ ना हो चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था रहे इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद रईस पप्पू पार्षद महमूद हसन पार्षद ज़फ़र अंसारी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद मेनपाल कमाल मलिक मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़