पहली बार आयोजित किया गया कार्यक्रम
₹100000 की धनराशि व गिफ्ट देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई
जिला सहारनपुर के ब्लॉक मुजफ्फराबाद में आज एक शिक्षामित्र ज्ञान सिंह का शिक्षामित्र सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड संसाधन केंद्र बरौली के प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने शोल उढाकर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया ब्लॉक मुजफ्फराबाद मे शिक्षामित्र का यह पहला सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन संघ की तरफ से एक लाख की राशि का चेक सेवानिवृत्ति ज्ञान सिंह को भेंट की गई इस मौके पर मास्टर यशपाल सैनी- ब्लॉक के सभी शिक्षामित्र- व शिक्षक आदि मौजूद रहे अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर मेघराज सैनी ने ज्ञान सिंह को सेवानिवृत्ति पर उज्जवल भविष्य के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया अजय सैनी
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़