सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में वाहन चोरी लूट आदि के अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सरसावा नरेन्द्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मात्र 17 घण्टे में 01 वाहन चोर अभियुक्त राहुल पुत्र जयपाल निवासी मिर्धान कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर को चोरी की गई मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू0पी0 11 सीपी 7690 सहित ग्राम माजरीकलां जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सरसावा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़