नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का हालचाल लेने मेदांता गुड़गांव पहुंचे मुन्ना सिंह, जाना हालचाल
हजारीबाग/रांची: झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हाल ही में मेदांता, गुड़गांव में हृदय सर्जरी हुई है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर प्रभारी श्री मुन्ना सिंह विशेष रूप से अस्पताल पहुँचे। मुन्ना सिंह ने मंत्री अंसारी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हफीजुल हसन जी एक जुझारू और जनसेवी नेता हैं, और पार्टी व राज्य को उनके अनुभव की आवश्यकता है। जल्द ही वे स्वस्थ होकर पूरी ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा में लौटेंगे। इस अवसर पर उनके साथ खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रामगढ़ विधायक ममता देवी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू, तथा रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश किरण महतो भी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन से चर्चा के बाद मुन्ना सिंह ने बताया कि मंत्री अंसारी की स्थिति अब स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।