सहारनपुर ने स्वच्छता में लगाई बड़ी छलांग, देश में 16वीं और प्रदेश में 11वीं रैंक…
सहारनपुर- स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में सहारनपुर ने 60 स्थानों की छलांग लगाकर देश में 16वीं और उत्तर प्रदेश में 11वीं रैंक हासिल की है। तीन लाख से दस लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में नगर निगम ने 12500 में से 10338 अंक अर्जित किए। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि सहारनपुर को गार्बेज फ्री सिटी में वन स्टार और वाटर प्लस श्रेणी प्राप्त हुई है। निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय सफाई कर्मियों व शहरवासियों के सहयोग को दिया है। उन्होंने आने वाले वर्षों में टॉप-5 में जगह बनाने का संकल्प दोहराया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़