पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशानुसार कैमोर पुलिस द्वारा आज महंगांव में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई तक समस्त कटनी जिले में नशा मुक्ति को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे है ,जिसमें कटनी जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस स्टाफ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, और लोगो को नशा न करने के लिए शपथ दिलाई जा रही है । इसी क्रम में कैमोर पुलिस द्वारा आज कैमोर थाना अंतर्गत मेहगांव की आदिवासी बस्ती में नशा न करने के लिए समस्त ग्राम वाशियो को शपथ दिलाई गई।
इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने कहा नशा परिवार को बर्बाद करता है जिससे परिवार टूटते है साथ ही इस नशे की लत का छोटे छोटे बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए खुद को और अपने परिवार को सभी प्रकार के नसे से दूर रखने का प्रयास करे । इस दौरान कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे, और कैमोर थाने के स्टॉफ की मौजूदगी रही ।
आपको बता दे कि कैमोर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन के पश्चात कैमोर थाना क्षेत्र के अलग अलग ग्रामों सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों में निरंतर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है और लोगो को नशे से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है । और यह यथावत 30 जुलाई तक जारी रहेगा।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।