खाद बीज की दुकान पर जिला कृषि अधिकारी का छापा वही भारतीय किसान यूनियन ने इसका विरोध किया
मुजफ्फराबाद में खाद, बीज की दुकान पर जिला कृषि अधिकारी का छापा
छुटमलपुर विकास खंड मुजफ्फराबाद में स्थित खाद, बीज की दुकान पर जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार द्वारा छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है कपिल कुमार के अनुसार, यह कदम किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरक और बीज तयशुदा दरों पर उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। साथ ही, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। जनपद में डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। यदि किसी दुकान पर अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं किसान संगठन ने किया विरोध
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष सहित दर्जनभर लोगों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताया। उनका कहना है कि जिनकी दुकान पर कार्रवाई की गई, व किसानों की सेवा में तत्पर हैं और उनसे किसानों को कोई शिकायत नहीं है। इन दुकानदारों का व्यवहार सहयोगात्मक रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़