रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
राजस्थान। अलवर में शनिवार को कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह आदि शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में कई वादे किए, लेकिन 11 साल में एक पूरा नहीं किया। बेरोजगारी से जनता से झूठ बोला गया। एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बोले, कोई भी मिशन चलाने का एक उद्देश्य होता है। जम्मू कश्मीर में जो आतंकी थे, वह आज तक नहीं पकड़े गए, लेकिन सरकार का कोई उद्देश्य नहीं था। अंतरराष्ट्रीय आतंकी, जो भारत में सजा देने को लाए जाने थे, वह सरकार नहीं ला पाई।