जालोर बायोसा मंदिर तक कूच के आह्वान पर कथावाचक को रोका, धक्का-मुक्की।
रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
राजस्थान। जालोर शहर के शहीद भगतसिंह स्टेडियम में चल रहे चातुर्मास महोत्सव की कथा के बाद जालोर दुर्ग की चढ़ाई पर स्थित बायोसा मंदिर दर्शन के लिए शुक्रवार को माहौल गर्मा गया। यहां कथा वाचक अभयदास महाराज के था। महाराज की रवानगी के दौरान स्टेडियम के गेट पर मौजूद एडीएम राजेश मेवाड़ा, एएसपी मोटाराम और पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन ने उनसे समझाइश की। हालांकि कथावाचक महाराज ने जबरन जाने का प्रयास किया तो पुलिस सख्ती दिखाते हुए उन्हें रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।मेडिकल टीम पहुंची, जांच नहीं करवाई
रोडवेज डिपो के पीछे कथावाचक के स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य जांच से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस एक वापस लौटी तो एक एंबुलेंस को वहीं पर रोककर रखा।