दुद्धी सोनभद्र ।दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां वरासत में बड़ी गलती सामने आई, जिस पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने कड़ी नाराजगी जताई और लेखपाल को फटकार लगाते हुए तत्काल गलती को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ।महुली गाँव निवासी बलराम ने तहसील दिवस पर दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरे पिता नंदू कि मृत्यु के बाद वरासत के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज दिया था लेकिन लेखपाल द्वारा पिता कि जगह मेरा नाम स्वर्गीय बलराम दर्ज कर वरासत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जहाँ वरासत में मां के साथ पिता का नाम होना चाहिए वहां पर मेरा नाम स्वर्गीय करके लिख दिया गया जो राजस्व कि घोर लापरवाही है।
शिकायत पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने क्षेत्रीय लेखपाल को फटकार लगाई और तत्काल गलती को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह