दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय तहसील सभागार कक्ष में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सीडीओ जागृति अवस्थी के द्वारा की गई।तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 67 जनशिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें 2 मामले को मौके पर निस्तारण किया गया तथा एक मामले का निस्तारण टीम भेज कर किया गया।
सीडीओ जागृति अवस्थी ने अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि शासन के मंशानुसार तहसील समाधान दिवस पर आयी जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।
इस मौके अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवनाथ त्रिपाठी,तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओपी सिंह,डीएफओ कमल कुमार,पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, बीडीओ राम विशाल चौरसिया,उत्कर्ष सक्सेना,दिनेश कुमार मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम,ईओ भोला सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह