पट्टी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश कस्बे के सिविल लाइन रोड पर मां दुर्गा और दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आयोजक की शिकायत पर एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सनी जायसवाल पुत्र सत्य प्रकाश जायसवाल पिछले 38 सालों से लगातार दुर्गा पूजा पंडाल लगाते आ रहे हैं। इस साल भी श्रद्धा के साथ पंडाल सजाकर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है।
आरोप है कि इस धार्मिक आयोजन के दौरान इंस्टाग्राम पर एक यूजर लगातार सनातन आस्था और पंडाल के खिलाफ अपमानजनक बातें लिख रहा था।
इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे इलाके में गुस्सा है।
सनी जायसवाल ने कोतवाली पट्टी में शिकायत दी थी। पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच कर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।