सहारनपुर- सरसावा
अवैध खनन पर पुलिस-राजस्व टीम का बड़ा एक्शन
सरसावा थाना पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर कब्जे में ले लिया
थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में तथा शाहजहांपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में अवैध खनन पर नजर बनाए हुए है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
क्षेत्र में लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर, अभियान रहेगा जारी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़