मेधावी छात्र छात्राओं का हुआ प्रतिभा सम्मान
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
राजकीय इंटर कालेज के दर्जनों छात्र छात्राओं को प्रेस क्लब द्वारा किया गया सम्मानित
डाला (सोनभद्र) विकास खंड चोपन अंतर्गत कोटा ग्राम में स्थित गुरमुरा परासपानी राजकीय इंटर कालेज में प्रेस क्लब अध्यक्ष सनोज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शनिवार को डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभांरभ बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा विद्यालय के इंटर तथा हाईस्कूल में अच्छा अंक पाकर उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं समेत कक्षा 6,7,8,9 व 11में अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक- एक छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया अतिथियों के हाथों सम्मान पाकर सम्मानित हुए बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं प्रतिभावान हैं ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन की जानकारी लिया और उन्हें लगन मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में स्थापित उक्त विद्यालय में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से तमाम बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं हम निरंतर प्रयासरत हैं कि सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं से प्रत्येक छात्र लाभान्वित हो।प्रेस क्लब अध्यक्ष सनोज तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब डाला द्वारा हर वर्ष की भांति प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हम सबको गौरवान्वित महसूस कराता है। इसके अलावा प्रेस क्लब द्वारा मेडिकल कैंप, ठंड के समय में जरुरतमंद लोगों में कंबल अन्य प्रशंसनीय आयोजन भी होते हैं। जिसको लेकर प्रेस क्लब डाला की प्रदेश में अलग पहचान है। सम्मान पाकर बच्चों का शिक्षा के प्रति और रूझान बढ़ता है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभांस सिंह, वरिष्ठ पत्रकार लल्लू प्रसाद, निषाद डॉ ऐके गुप्ता,डा.योगेश कृष्ण राजकिशोर गुप्ता, सैयद आसिफ राजवंश चौबे, अर्जून मौर्या,नीरज पाठक, बृजेश कुमार उर्फ मंटू शर्मा मिथिलेश कुमार भारद्वाज अजय दुबे गिरीश तिवारी, संजय केशरी, अनील अग्रहरि आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी व बेलहत्थी कालेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह ने किया ।
सड़क बनावाने को लेकर प्रधानाचार्य ने सदर विधायक को सौंपा पत्रक
प्रेस क्लब द्वारा हो रहे प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य मार्ग से इंटर कालेज तक सड़क व पुलिया बनवाने की मांग को लेकर कालेज के प्रधानाचार्य सुभांस सिंह ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया। पत्रक सौपने के दौरान जिला विद्यालय निरिक्षक ने सदर विधायक से आग्रह करते हुए बताया कि सड़क न होने से प्रायः बच्चे गिर कर चोटिल हो रहे हैं जिसके कारण हम शिक्षको को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की तबियत खराब होती है तो एम्बुलेंस विद्यालय तक नही पहुंच पाती बच्चों को सड़क तक शिक्षकों के सहारे मुख्य मार्ग पर लेकर जाना पड़ता है। समस्या से अवगत होने के उपरांत सदर विधायक ने जल्द ही सड़क व पुलिया को बनाए जाने का आश्वासन दिया।