अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल जिले के चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव चीरा पाटला मैं रविवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगता है बाजार में कुछ दुकान फोर लाइन पर लगती थी शासन के निर्देश अनुसार उन्हें हटा कर दूसरे स्थान पर लगवाना था परंतु पंचायत द्वारा व्यवस्थित ढंग से न लगाने पर। दुकानदारों में रोस उत्पन्न हो रहा है। दुकानदार दिलीप विश्वकर्मा दिनेश राजू धर्मेंद्र बिहारी राजू यमुने माधुरी किराडे चिन्नू धुर्वे आदि ने बताया कि हम विगत 10 से लेकर 20 साल से चिरापतला का बाजार करने आ रहे हैं और स्थाई रूप से हम प्रति रविवार अपनी दुकान लगाते हैं।
परंतु अब हमारी जगह बदलने के कारण हमें उचित जगह नहीं मिल रही है स्थानीय लोगों ने जगह रोक ली है हमें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पिछले दो बाजार से हम दुकान नहीं लग पा रहे हैं। कुछ दुकानदारों में आपसी विवाद भी हुआ है जिसके चलते पुलिस को बुलाना पड़ा।
ग्राम पंचायत के सरपंच से बात की तो उन्होंने बताया जल्दी ही हम सारे दुकानदारों की उचित व्यवस्था कर देंगे।