रोजगार मेले का आयोजन 22 को
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 22 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से रघुवीर राम निजी आई०टी०आई० कॉलेज पता-पसहीं खुर्द, हिन्दुआरी से 01 कि०मी० आगे (वाराणसी रोड), बभनौली, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें जी०एम०आर० ग्रूप (एडेको), रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, सूद ऑटोमोबाईल्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, डीसेट्स, फरीदाबाद (श्री राम पिस्टन एण्ड रिंग्स लि० एवं भरत सिट्स लि०), एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, वज्र एल०ई०डी० सोल्यूशन्स प्रा०लि०, राबर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, विश्वनाथ इण्टरप्राईजेज (रॉयल इनफिल्ड), राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा रघुवीर राम निजी आई०टी०आई० कॉलेज पता-पसहीं खुर्द, हिन्दुआरी से 01 कि०मी० आगे (वाराणसी रोड), बभनौली, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।