सुरक्षा, सेवा और आस्था को लेकर पुलिस का विशेष फोकस…
सहारनपुर – कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस लगातार मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा, सेवा और आस्था तीनों पहलुओं पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गागलहेड़ी प्रभारी द्वारा हरिद्वार से ग्राम हंगावली थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर तक 101 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान थाना गागलहेड़ी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तिरंगा कांवड़ यात्रा को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ सकुशल गंतव्य तक पहुंचाया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह एवं देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुलिस की सख्त निगरानी और सेवाभाव के चलते यात्रा शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़