तल्हेडी बुजुर्ग:नीलगाय से टकराकर बाइक सवार भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए, मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बसेड़ा निवासी रोहित धीमान पुत्र रविन्द्र बाइक पर सवार होकर अपनी बहन सोनिका को उसकी ससुराल गांव कोलाहेडी थाना क्षेत्र तीतरों से लेकर आ रहा था। जैसे ही वह तल्हेडी क्षेत्र के गांव अंबोली के निकट पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई जिसके कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनके परिजनों को सूचित किया ओर दोनों घायलों को तल्हेडी कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन व बसेड़ा के प्रधान प्रतिनिधि मोहित त्यागी भी मौके पर पहुंच गए।तत्पश्चात चिकित्सक द्वारा उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उनके सिर में गम्भीर चोटें होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें सहारनपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई बहनों को सहारनपुर के तारावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़