रायपुर में मंत्री जसवंत सैनी ने किया कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
बेहट। गांव रायपुर में श्रवण मास में शिवभक्तों की सेवा में कावड़ सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9वें कावड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी जी ने फीता काटकर एवं पूजा अर्चना कर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सावन मास में कांवड़ियों की सेवा करना बड़ा ही पुण्य का काम है। हमें ऐसे सेवा भाव के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और भक्ति मय तरीके से पूर्ण हो रही है हम सभी को ऐसे सेवा भाव के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डीसीडीएफ़ शसोनेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी,प्रिंस सैनी रायपुर, जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री प्रमोद कौशिक,श्री मोहित सैनी नगली,श्री राकेश सैनी,श्री जितेंद्र सैनी,श्री रणवीर प्रधान श्री विक्रम चौधरी श्री नरेंद्र बंसल मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार अखिलेश बंसल आशीष शर्मा श्याम सुंदर सैनी नवीन चौधरी सतीश सैनी अनिल सैनी बिरमपाल सैनी वेद प्रकाश सैनी राजेश सैनी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़