✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
फायरिंग रेंज घुघरा में अवैध शराब की खेप के साथ पकड़ा गया युवक
62 लीटर अवैध शराब बिलहरी पुलिस ने किया बरामद
कटनी //पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री,भंडारण व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया ,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की फायरिंग रेंज घुघरा में एक एक व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु लेकर खड़ा है की सूचना प्राप्त होने से हमाराह स्टाफ को लेकर फायरिंग रेंज घुघरा पहुंचा जहां पर झाड़ियां में एक व्यक्ति हाथ में मटमैले रंग का थैला और दूसरे हाथ में काले कलर का पिट्ठू बैग लेकर खड़ा दिखा जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ लिया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रमोद उर्फ लाला सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 33 साल ग्राम बरखेड़ा चौकी बिलहरी थाना कुठला का होना बताया जिसके कब्जे से कुल 62 लीटर देसी प्लेन मदिरा जिसकी कीमती 28500 रुपया बताया जा रहा है आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।।