महाशिवरात्रि पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का मंदिरों और कांवड़ रूट का निरीक्षण
सरसावा/देवबंद। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भारी संख्या में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में जलाभिषेक किए जाने के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा बनखंडी महादेव मंदिर सरसावा, मनकेश्वर महादेव मंदिर मानकी देवबंद तथा कांवड़ रूट सरसावा कट से लेकर मंगलौर रोड, देवबंद उत्तराखंड बॉर्डर तक का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की उपस्थिति को चेक किया गया एवं उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़