रिश्ते हुए शर्मशार जिनकी भेंट चढ़ रहा बच्चों का भविष्य, ऐसे नियम कानूनों का कब होगा अन्त विवाहित महिला व पुरुषों के लिए बनने चाहिए कठोर नियम, तभी बच्चे होंगे सुरक्षित
तल्हेडी बुजुर्ग: गांव तल्हेडी बुजुर्ग से पांच बच्चों की मां बच्चों को तड़पता छोड़ प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई, पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
गांव तल्हेडी बुजुर्ग में एक सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक विवाहिता महिला अपने पांच बच्चों सहित पति को तड़पता छोड़कर गांव के एक ही एक विवाहित पुरुष के साथ रफूचक्कर हो गई है। पीड़ित पति इसरार ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नगदी व अन्य सामान ले जाने के गंभीर आरोप लगाये है। जिसके चलते पीड़ित पति ने विपक्षी गणों व पत्नी के विरुद्ध देवबंद कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उधर सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रही है जिसमें महिला ने अन्य पुरुष के साथ रहने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। महिला का कहना है कि वह अपनी इच्छा से अन्य पुरुष के साथ घर छोड़कर आई है इसलिए उसके परिवार के साथ किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।उक्त प्रकरण में पुलिस का कहना है। कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा महिलाओं को विशेष अधिकार दिए गए हैं। जिसके चलते वह अपनी इच्छा अनुसार अन्य पुरुष के साथ अपना जीवन यापन कर सकती है। क्षेत्र के कुछ बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि इस प्रकार के विशेषाधिकार सामाजिक स्थिति को तार तार व शर्मशार करने वाले हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़