40 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू कर सफलतापूर्वक निकाला।
रात में गिरी दुधारू गाय कुएं में तड़पती रही सुबह 4:00 बजे गाय की आवाज सुनकर पड़ोसी लोग जगे और गांव के लोगों की मदद से कुएं में नीचे उतरकर गाय को सकुशल निकाला ।
मामला क्षेत्र बबेरू के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत विनवट का है जहां पर आज रात करीब 1:00 बजे नरेंद्र सिंह की दुधारू गाय अशोक सिंह सेंगर के पास गहरे कुएं में अचानक गिर गई जिससे रात्रि में गाय चिल्लाती और तड़पती रही कुयें की गहराई लगभग 40 से 45 फिट है और करीब 15 फीट कुआं पानी से लबालब भरा है गाय के चिल्लाने और पानी की खलबली की आवाज मोहल्ले वालों ने लगभग 4:00 बजे सुना जिसमें सभी मोहल्ले वालों ने इकट्ठा होकर सीढ़ी और रस्सों के सहारे मानू सिंह को कुएं के नीचे उतारा गया और रस्सों के सहारे गाय को बांधकर रेस्क्यू किया गया जिससे गाय को सकुशल सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया तथा तत्काल कुऐं को लकड़ी और पाटन से पटवा दिया गया जिसकी चर्चा पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट