मुज़फ्फरनगर। थानाक्षेत्र चरथावल के ग्राम खुसरोपुर के जंगल में अभिषेक पुत्र स्व0 तेजपाल सिंह निवासी ग्राम अमीरनगर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष का शव पेड़ से लटके होने की सूचना
थाना चरथावल पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़