रिपोर्टर सुनील शुक्ला// दमोह
सिंग्रामपुर// जिले सबसे बड़ी विधानसभा जबेरा के ग्राम चौपरा चंडी,जबेरा, सिंग्रामपुर, सिंगपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्थानीय विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गई इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं एक पेड़_मां के नाम कार्यक्रम के तहतवृक्षारोपण किया।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि साइकिले देना तो एक बहाना है, हमें तो शिक्षा का स्तर बढ़ाना है।
इस अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई है
जो छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने दूर-दराज ग्रामों से पैदल पहुंचते है ऐसे छात्र-छात्राओं को हमारी सरकार ने साइकिले प्रदान करने का निर्णय लिया।
जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में समय भी कम लगे और सुविधा प्राप्त हो सके।
नशा एक मानसिक बीमारी है नशे की आदत से संपन्न परिवार भी अंधकार की ओर चले जाते हैं।मेरा आप सभी से निवेदन है कि नशे से दूरी बनाएं और लोगों को भी समझाएं।
जबेरा थाना प्रभारी ने बताया कि नशा नाश कि जड़ है नशे का सेवन कर व्यक्ति वाहन चलाते हैं जिससे आये दिन घटनाएं होती हैं और किसी का बेटा किसी का पिता दुनिया छोड़ चले जाते हैं जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है और परिवार बिखर जाता है मैं थाने में देखता हूं कि नशे की हालत में घर परिवार एवं गांव में वाद करते हैं जिससे गंभीर अपराध कर बैठते जिससे लोग कोर्ट कचहरी के लफड़ा में पड़ जाते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते उन्होंने कहा कि नशा एक बुरी चीज है इससे दूरी बनाएं एवं अपने साथियों को भी समझाए की नशे का सेवन ना करें।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, जबेरा मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे , जनपद सदस्य इंद्रजीत सिंह, शिक्षक देवेंद्र सिंह ,जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल सिंघई ,राजेश सिंघई,,रानू नामदेव , अजय राय,नीरज जयसवाल गोलू साहू ,सहारा ठाकुर ,संतोष अवस्थी , विवेक शाह, भानु ठाकुर सहित शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।