पुलिस मुठभेड़ में एक घायल सहित दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बरेली के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के द्वारा धनेटा फाटक से झुमका चौराहा की तरफ जा रहे हैं जिनके पास अवैध हथियार भी हैं। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु बदमाशों के द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर किया गया । एएनए कट से अगरास जाने वाले रास्ते पर पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही में फायर करने पर अभियुक्त अवधेश (24) पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम सतुईया पट्टी थाना फतेहगंज पश्चिमी के दाहिने पैर में गोली लगी, गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।
उसके साथी विष्णु कश्यप (20) पुत्र सुरेश कश्यप निवासी ग्राम सतुईया पट्टी थाना फतेहगंज पश्चिमी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा बदमाशों की तलाशी लेने पर एक तमंचा , दो जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू , 4300 रूपये और कुछ दिन पहले लूटी गयी, मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन दोनों ने अपने साथी महेंद्रपाल पुत्र यादराम निवासी सतुईया पट्टी के साथ मिलकर करीब 5 दिन पहले एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल को औंध पेट्रोल पंप से आगे की तरफ एक व्यक्ति से मारपीट कर छीना था। वह मोबाइल महेंद्र सिंह के पास है इन्हीं दोनों बदमाशों ने एक माह पूर्व गांव ट्यूलिया के पास नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रही, महिला के कानों के कुंडल छीनी थे आरोपियों ने बताया कि वह कुंडल उन लोगों ने दस हजार रूपये में बेंच दिये थे।
दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ,कस्बा चौकी प्रभारी अनूप सिंह, दरोगा पुनीत कुमार मेहरा, दरोगा पवन चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, लेखपाल सागर व देवेंद्र सिंह शामिल रहे।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया की अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली