थाना कुतुबशेर पुलिस को मिली सफलता
अवैध चाकू सहित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का आदेश अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण वांछित वारण्टीयों तथा अवैध अस्त्र-शस्त्र रखने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक हरदेय नारायण सिंह के कुशल नेतृत् थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 शातिर अभियुक्तगण 01 शाकिब पुत्र शाहिद निवासी एकता कालोनी थाना कुतुबशेर व 02 मोहसीन पुत्र मोबिन निवासी एकता कालोनी थाना कुतुबशेर ज़िला सहारनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को रामगढ बडी नहर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगण के कब्ज़े से 02 नाजायज़ चाकू बरामद हुए। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दोनों अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम, प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह थाना कुतुबशेर जयवीर सिंह थाना कुतुबशेर 03. हेड कांस्टेबल 388 कपिल तोमर थाना कुतुबशेर 04. हेड कांस्टेबल 31 सुभाष कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर । रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़