ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
27/07/2025
स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 के एन सी सी के कैडेट्स द्वारा कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को विनम्र श्रंद्धाजलि दी गई
दिनॉक 26 /07/25 को सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 में संचालित NCC के सिनियर विंग्स 1 सी जी गर्ल्स बटालियन परचनपाल और जुनियर विंग्स 10 सीजी स्वतन्त्र कम्पनी के केडेटस और अन्य छात्र – छात्राओ ने मिलकर कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश भक्ति गतिविधियों के साथ मनाया । जिसमें भाषण गीत -संगीत कविता , चित्रकला प्रतियोगिता में भाग ले कर अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से वीर शहीदों के शौर्य और बलिदान को चित्रित किया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने अपने सम्बोधन में आसान शब्दो मे कारगिल युद्ध का कारण और महत्व बताए,जिसे सभी बच्चो में देशभक्ति और प्रेरणा का संचार हुआ। मंच संचालन NCC ऑफीसर कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव के द्वारा शहीद हुए वीर जवानों के नाम एवं प्राप्त पदक की जानकारी दी एवं NCC के थर्ड ऑफिसर जैमवती ठाकुर ने प्रेरणादायक उद्बोधन दिया साथ ही साथ शाला के अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान एवं 2 मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया।इसके साथ ही संध्या समय में जगदलपुर में स्थित अमर शहीद स्मारक में NCC के केडेटस ने मोमबत्ती जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर शहिद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।