बिरनी के झुंड ने किया हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल, कई अन्य भी हुए प्रभावित
दुद्धी सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में बिरनी के हमले से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इस घटना में रामपति देवी (36) पत्नी संतोष कुमार , उनके दोनों पुत्र 11 वर्षीय अर्जुन और 15 वर्षीय करन और 38 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी कादल घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है।
संतोष कुमार अपने परिवार के साथ गोविंदपुर में खेत की जुताई करने गए थे, तभी अचानक बिरनी के झुंड ने हमला कर दिया।
हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह