खाद कि समस्या को लेकर किसान बैठे धरने पर
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को सदर तहसील परिसर में विध्य किसान मंच के बैनर तले कृषकों ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा ने
कि किसानों को विभिन्न समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल किया जा रहा है। बताया कि वर्तमान समय में जिले में धान की रोपाई चल रही है। साधन सहकारी समितियों व बाजार में दुकानों पर खाद नही मिल रही है। जिले के जनप्रतिनिधि किसानों की इस गंभीर समस्या से अनजान बने बैठे है। कहा कि समस्या से जुझ रहे किसान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उर्वरक की मांग कर रहे है, लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बजाए किसानों को सुझाव दे रहे हैं। इस मौके पर हरिशंकर त्रिपाठी, राम नगीना, अनिल पांडेय, छोटे पांडेय, विकास मिश्रा, गिरजा शंकर, संतोष कुमार, राम प्रसाद, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।