साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। थाना चोपन की पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी/पर्सनल जानकारी किसी से साझा न करें, और साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।
पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें।