नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
गुप्त सूचना के आधार पर उत्तम यादव संगठन के कुछ अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर बिना नंबर प्लेट के कार और अभियुक्तों को किया गिरफतार।
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा दिनांक-27 जुलाई 25 को अद्योहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तम यादव संगठन के कुछ अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर बिना नंबर प्लेट के कार पर सवार होकर कारोबारियों से लेवी वसूलने तथा धमकी देने के उद्देश्य से बंडासिंगा-खैरा रोड से इचाक की ओर जाने वाले है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में गोरहर थाना प्रभारी के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के तकनीकी शाखा से समन्वयः स्थापित कर गोरहर थाना अन्तर्गत चामुदोहर के पास वाहन चेकिंग लगाया गया है, वाहन चेकिंग के कम में बंडासिंघा के रास्ते से आ रही बिना नंबर के एक बेलोनो कार को रोक कर चेक किया। चेकिंग के दौरान में कार में मोजुद अभियुक्तों के द्वारा भागने लगे, जिससे गठित टीम के सदस्यों के द्वारा दौडाकर पकड़ लिया गया तथा अभियुक्तों को तलाशी लिया गया तलाशी के कम में अभियुक्त नितीश वर्मा उर्फ सन्टु तथा बिटु वर्मा उर्फ बिटु सोनी के पास से एक-एक लोडेड देशी कट्टा तथा दोनो के पास से 315 बोर का एक-एक जिन्दा कारतूस जब्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से कडाई से पूछ-ताछ के कम में ये सभी चारों लोगो के द्वारा बताया गया कि हमलोग उतम यादव संग्ठन के लिए काम करते है तथा उतम यादव के ईशारे पर हजारीबाग जिला के सभी क्षेत्रों में काम करने वाले ठेकेदारों एवं अन्य व्यवसाइयों से लेवी वसूली तथा धमकी देने के उदेश्य से जा रहे थे।
इस संदर्भ में उपरोक्त गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध काण्ड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। उतम यादव के संगठन में संलिप्त अन्य अपराधी के विरुद्ध निरतर छापामारी जारी है।